लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के अधीन अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के 24 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को घोषित किया। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। चयन परिणाम में छह अभ्यर्थियों को शर्तों के साथ शामिल किया गया है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्रों के परीक्षण के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर चयन परिणाम को देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.