बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर शुक्रवार को फौव्वौरा चौराहे पर शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। अनुदेशक जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अनुदेशकों व शिक्षामित्र का मानदेय एक अप्रैल से 17 हजार और 18 हजार रुपये किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने शिक्षामित्र की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस दौरान आनंद विक्रम शाह, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश यादव, संजय यादव, रामगोपाल मिश्र आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...