औरंगाबाद, जून 18 -- औरंगाबाद के सच्चिदानन्द सिन्हा कॉलेज के अनुग्रह छात्रावास में स्थापित बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर उनकी 138वीं जयंती पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अनुग्रह बाबू इसी जिले के पोईवां गांव के रहने वाले थे। औरंगाबाद जिले में उनके राजनीतिक जीवन का गहरा असर रहा है। वे वित्त मंत्री के साथ बिहार सरकार में अनेकों पदों पर रहे। उनके जीवन पर स्वतंत्रता संग्राम के काल का गहरा प्रभाव पड़ा। महाविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का श्रेय प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा को जाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी बहादुर भीम कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने से छात्र-छात्राओं में देश सेवा एवं समाज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.