जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- जिला अनुकंपा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल आठ अनुकंपा आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की गयी। खास तौर से आवेदकों के आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल थे। दस्तावेजों की जांच के उपरांत समिति ने दो आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति हेतु उपयुक्त पाया, दोनों आवेदक को तृतीय वर्ग के पद के लिए अनुमोदित किया गया। इनके नाम क्रमश: कांचन सिंह सरदार और हैदर अमन हैं। कांचन के पिता स्व. जगरनाथ सरदार अनुसेवी थे जबकि हैदर अमन के पिता स्व. बदरू दोजा-सहायक शिक्षक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.