बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- अनुकंपा के आधार पर चार अभ्यर्थियों को डीएप ने सौंपा नियुक्ति पत्र फोटो 19मनोज02 - अनुकंपा पर बहाल कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने अनुकम्पा के आधार पर चयनित चार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। चयनित कर्मियों को जिले के विभिन्न उत्क्रमित एवं परियोजना उच्च विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। इसमें रिशु कुमार को विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्याल माफो, सुजीत कुमार को विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारकी, सत्यम आनंद विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर, पंकज कुमार विद्यालय लिपिक परियोजना उच्च विद्यालय करण्डे में नियुक्त किया गया। डीएम ने नवनियुक्त कर्मियों से संवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...