दुमका, नवम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को नौवां दीक्षांत समारोह में साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज के भू विज्ञान स्नातकोत्तर की छात्रा अनीता मुर्मू ने सर्वोच्च अंक लाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होंने अपने सत्र में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए हैं। अनीता मुर्मू को राज्यपाल सह कुलाधिपति झारखंड व विश्वविद्यालय की कुलपति ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं भू विज्ञान विभाग के अध्यक्ष अस आर आई रिजवी और शिक्षक भू विज्ञान डॉ रणजीत कुमार सिंह ने अनीता को बधाई दी। डॉ रणजीत ने कहा अनीता साहिबगंज कॉलेज का नाम रौशन किया। कहा भू विज्ञान विभाग का मान सम्मान बढ़ाया है। अनीता पर हमें गर्व है, अनीता ने परिवार महिला और जनजाति समाज का भी सम्मान बढ़ाया। वहीं दूसरी छात्रा साहिबगंज कॉलेज की...