औरंगाबाद, जून 18 -- औरंगाबाद जिले के डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। पिछले छह महीनों से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर डीलरों में नाराजगी है। बुधवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय नावाडीह स्थित फेयर प्राइस डीलर एसोसिएसन की कोर कमेटी की बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्य्क्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की वहीं संचालन चंदन कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को जनवरी 2025 से जून तक की मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया गया है। मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने के कारण जन वितरण विक्रेता भूखे मरने के कगार पर हैं। कहा कि सरकार के इस रवैया से बिहार के सभी डीलर नाराज हैं। बिहार में अन्य राज्यों की उपेक्षा डीलरों को कम कमीशन मिलता है। इसके साथ ही अब समय से भुगतान नहीं हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.