मुंगेर, अगस्त 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में एमडीएम कर्मी मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के पहले दिन जिले के मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत जिला स्तरीय कार्यालय के सभी कर्मी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड साधन सेवियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय के के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। एमडीएम कर्मी बिहार शिक्षा परियोजना में कार्यरत कर्मियों के समतुल्य वेतन निर्धारण करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल बिहार राज्य मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयकांत झा एवं महासचिव वचनदेव कुमार के आहवान पर किया गया है। एमडीएम कर्मियों की हड़ताल से स्कूलों में मिड डे मिल प्रभावित हो सकता है। मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघके जिलाध्यक्ष ने हड़ताल पर जानेवाले कर्मियों को चयनमुक्त करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.