मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा,उत्तर मध्यमा की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो गईं। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन दोनों पालियों की आयोजित परीक्षा में कुल 596 परीर्थी पंजीकृत रहे। जिनमें 436 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम प्रथम और दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। सनातन भैरव शंकर संस्कृत महाविद्यालय बरियाघाट, भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनार, आदर्श शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय ड्रमंगडंज में परीक्षा केंद्रों पर क्रमश: प्रथम पाली में 456 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 313 परीक्षार्थियों ने परीक्...