सीवान, अगस्त 18 -- सीवान। लोक शिक्षा समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अनिल कुमार राम को अब विद्या भारती विद्यालयों के सीवान विभाग निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी विद्या भारती बिहार के मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार ने दी। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार राम इससे पूर्व चंपारण विभाग के निरीक्षक थे। लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह द्वारा उन्हें सीवान, छपरा और गोपालगंज जिलों में संचालित विद्यालयों का विभाग निरीक्षक नियुक्त किया गया है। लगातार 09 वर्षों तक वे बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रहे। उनकी धर्मपत्नी भी महिला समाख्या, मुजफ्फरपुर से जुड़ी रहीं और संकुल संयोजिका के दायित्व का निर्वहन किया। वर्तमान में वे जीविका स्वयं सहायता समूह से क्लस्टर कोषाध्यक्ष के रूप में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.