प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार देर शाम परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव समिति के परिणाम की घोषणा करते ही जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर खुशी जताई। लालगंज तहसील में शुक्रवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव के बाद मतगणना शुरू हुई। देर शाम मतगणना के बाद चुनाव सामिति ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। अध्यक्ष पद पर अनिल त्रिपाठी महेश पांचवीं बार विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर सभी प्रत्याशियों को पीछे कर हरिश्चंद्र पांडेय विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अम्बुज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार तिवारी विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर हरिनारायण पांडेय, आय व्यय निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी, सहमंत्री अमित मिश्र, प्रचार ...