सासाराम, मई 13 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के दिनारा प्रखंड के छपरा टोला भानपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने पटना विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पर पर योगदान दिया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने के बाद भूगोल विषय के सहायक प्राध्यापक बने हैं। अनिल कुमार भानपुर निवासी बैजनाथ चौहान एवं स्व. कमला देवी के पुत्र हैं। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का महौल है। अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने भूगोल विषय में एमए किया। इसके बाद नेट जेआरएफ की तैयारी की और उसमें सफलता प्राप्त की। उसके बाद 2020 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन वीकेएसयू में अतिथि प्राध्यापक के रूप में हो गया। वे विगत दो साल से नौहट्टा प्रखंड के डिग्री कॉलेज में शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.