देवघर, नवम्बर 17 -- विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय मोहनपुर के संयुक्त बैनर तले पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के 57 विद्यार्थियों को होटल न्यू ग्रैंड के सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में अनिल कुमार झा स्मृति पुरस्कार की मानद उपाधि से 57 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, स्व. अनिल कुमार झा के सुपुत्र पालन कुमार झा, अंजन कुमार झा, रंजन कुमार झा, पुत्री मीनू कुमारी, पुत्रवधु प्रतिभा कुमारी, मुख्य अतिथि विश्व भारती शांति निकेतन के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र राय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के मैनेजर अनित क...