नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के हाथों तीसरे टेस्ट में 22 रनों से करीबी हार झेलनी पड़ी। भारत 193 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सका। भारत की हार के साथ-साथ शुभमन गिल और जैक कॉली विवाद की भी खूब चर्चा हो रही है। दोनों के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले जुबानी जंग हुई थी। इंग्लैंड के ओपनर कॉली समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे, जिसपर गिल बुरी तरह भड़क उठे थे। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि गिल का कॉली का साथ टकराव सही था लेकिन उन्होंने क्लास भी लगाई। कुंबले ने कहा कि कप्तान का तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए था। दरअसल, कुंबले से स्टार स्पोर्ट्स पर 'फॉल दो ब्लूज' शो में चर्चा के दौरान पूछा गया कि गिल की अगुवाई में भारत लॉर्ड्स टेस्ट में जिस तरह खेला क्या वह उससे सहमत हैं? पूर्व स्पिनर ने कहा, "हां...