नई दिल्ली, मई 2 -- बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का आज यानी 02 मई को निधन हो गया। निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके जाने से कपूर खानदान में शोक पसरा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्मल कपूर मुंबई के बीमारी के चलते मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थीं।अनिल कपूर के घर पहुंचे बोनी कपूर निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।अनिल कपूर, बोनी कपूर, रीना कपूर और संजय कपूर निर्मल कपूर के बच्चे हैं।अपने बच्चों के साथ-साथ निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर जाह्नवी कपूर से भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए बोनी कपूर, शनाया कपूर, शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीड...