बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया। राजकीय वाहन चालक संघ (राजस्व विभाग-कलक्ट्रेट) जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय, जिलामंत्री संजय कुमार भारती एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री राजेश कुमार रावत तथा सम्प्रेक्षक उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की देख रेख में अनिल कुमार शर्मा को अध्यक्ष, कन्हैया सिंह को मंत्री, ददन सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र राम को उपमंत्री, सुनील यादव को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को प्रचार मंत्री, कविनंद्र नाथ सिंह को आडिटर, अशोक कुमार सिंह को संगठन मंत्री, जगदीश यादव को संरक्षक व हृदयानंद मौर्य को सलाहकार निर्विरोध चुना गया। इस...