नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों पर लोग टूट पड़े हैं। दोनों ही कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी है। रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर के शेयर लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट पर हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 303.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। BSE पर सुबह 9:30 बजे रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के 1,32,000 से ज्यादा शेयरों के बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहा है। वहीं, रिलायंस पावर के शेयर भी 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 50.08 रुपये पर पहुंच गए हैं। BSE पर रिलायंस पावर के 3,51,406 शेयरों के बाय ऑर्डर पेंडिंग हैं। दोनों कंपनियों के शेयरों में यह तेजी उनसे जुड़ी गुड न्यूज की वजह से आई है। रिलायंस इंफ्रा को नवरत्न कंपनी NHPC से मिला बड़ा ऑर्डररिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने ...