नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- Reliance Power Share: रिलायंस पावर के शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सोमवार को स्टॉक करीब 6.4% टूटकर Rs.35.28 तक फिसल गया था। गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी बढ़ा रहा। करीब 4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो कंपनी के एक हफ्ते के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम (2 करोड़) से दोगुनी है। ये भारी गिरावट उस खबर के बाद आई है जिसमें ईडी (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिलायंस पावर और 10 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।क्या है डिटेल ED के मुताबिक यह मामला Rs.68.2 करोड़ की कथित फर्जी बैंक गारंटी से जुड़ा है, जो भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) के टेंडर को हासिल करने के लिए दी गई थी। चार्जशीट में कंपनी के पूर्व CFO अशोक कुमार पाल, रिलायंस पावर की दो सब्सिडियरी-रिलायंस एनयू बेस लिमिटेड और रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटे...