रुडकी, सितम्बर 14 -- नगर निगम सभागार में रविवार को त्यागी कल्याण एवं विकास समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अनिरुद्ध त्यागी को अध्यक्षर पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। रविवार को नगर निगम में आयोजित त्रिवार्षिक चुनाव में सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश त्यागी ने कार्यकाल पूरा होने की जानकारी देते हुए पुरानी कार्यकारिणी का विलोपन किया। इसके बाद सर्वसम्मति अनिरुद्ध त्यागी को अध्यक्ष, श्याम कुमार त्यागी को महामंत्री एवं अनुराग त्यागी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी ने कहा कि सामाजिक संगठनों के पद बहुत ही जिम्मेदारी के दायित्व होते हैं इसलिए हमें अपने पदों का निर्वहन करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारा समाज स...