बरेली, जनवरी 20 -- अनिरुद्धपुर की वृहद गोशाला में गोवंशों की मौत पर सचिव शिप्रा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस प्रकरण में प्रधान सहित दो पर रिपोर्ट के साथ-साथ पशु चिकित्साधिकारी के निलंबन और सीवीओ के ट्रांसफर की संस्तुति पहले ही की जा चुकी है। अनिरुद्धपुर की वृहद गोशाला में गोवंशों की मौत से हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान पाया गया कि गोशाला में पशुओं के लिए चारा, चोकर, भूसा आदि की भी कमी थी। परिसर में काफी गंदगी भी पाई गई थी। इस पर सचिव शिप्रा सिंह से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया था। इनका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर डीडीओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। इस मामले में बीडीओ सुनील वर्मा और गोशाला के नोडल ऑफिसर डीडी मंडी डॉ विश्वेंद्र कुमार को भी शो कॉज नोटिस दिए गए हैं। अभी इन लोगों ने अपना उत्तर नहीं दिया है। माना जा रहा है कि उनके ऊपर भी क...