बलिया, जनवरी 30 -- बलिया। विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह के 10 उभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर बाइपास कर बिजली उपयोग करते पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृतीय खंड की ओर से 2900 ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर विजिलेंस विभाग एवं विद्युत विभाग की चेकिंग टीम को उपलब्ध करायी गई, जो मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। तृतीय खंड के एक्सईएन राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रमेश चौहान निवासी शंकरपुर डेहरी, सुरेन्दर चौहान, कोशिला देवी, उमाशंकर यादव, लल्लन यादव, जवाहर यादव, जयबहादुर सिंह, कमलावती देवी, राजेन्द्र यादव, लालधारी व मेवाती देवी पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक्सईन ने उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। उन्होंने विभागीय टीम /प्रवर्तन दल को भविष्य में कि...