फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अनियमित औद्योगिक इलाके में केमिकल युक्त पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है।उद्योगों का कंपनी खुले मैदानों में छोड़ा जा रहा है, जिससे एक ओर जहां भूजल प्रदूषित हो रहा है। वहीं आसपास के पशु-पक्षियों के लिए खतरा बढ़ गया है। दो दिन पहले सेक्टर-59 में गंदा पानी पीने से 10 पशुओं की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके नगर निगम और एचएसवीपी की ओर से पानी निकासी व्यवस्था पर कोई संज्ञान नहीं लिया। औद्योगिक नगरी में 28 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग है। इनमें डीएलएफ, सेक्टर-24, सेक्टर-25 और आईएमटी स्थायी औद्योगिक क्षेत्र हैं। वहीं 15 औद्योगिक अनियमित रूप से बसे हुए है। इन क्षेत्रों में करीब 15 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग लगे है। अनियमित होने के कारण इनमें सीवर, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी वर्षों से...