सुल्तानपुर, फरवरी 23 -- डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की सुलतानपुर। अनियमितता में तेरयें ग्राम प्रधान का बैंक खाता सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के निर्देश के पर जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने की है। डीपीआरओ ने बताया,भदैंया विकास खंड के ग्राम पंचायत तेरएं प्रधान का खाता सीज कर लेन देन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। खाते का संचालन अब प्रशासनिक देखरेख में किया जाऐगा। कहा कि जांचोंपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराए गए हैं। इसमें ग्राम प्रधान सियाराम और सचिव ब्रजेश कुमार सोनकर द्वारा शासन से प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच के आधार पर ग्राम पंचायत तेरयें में अग्रिम आदेशों तक ग्राम निधि प...