बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत बखरी प्रखंड की बहुआरा ग्राम पंचायत के आवास सहायक मंटुन महतो को डीएम ने अनियमितता बरतने एवं अवैध राशि की वसूली करने के आरोप में अनुबंध रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अनियमितता बरतने एवं अवैध राशि की वसूली संबंधी परिवाद पिंकी देवी एवं अन्य द्वारा उप विकास आयुक्त को प्राप्त हुआ। उप विकास आयुक्त ने परिवाद की जांच दो सदस्यीय जांच दल से करायी। जांच दल द्वारा समर्पित जंच प्रतिवेदन में उल्लेखित किया गया कि बहुआरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मंटुन महतो द्वारा आवास लाभुकों के चयन में एवं किस्त की राशि विमुक्त करने में घोर लापरवाही के साथ अनियमितता बरती गयी है। संबंधित आवास सहायक द्वारा किस्त की राशि विमुक्त करने में अवैध राशि की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.