आजमगढ़, नवम्बर 20 -- आजमगढ़। नगर पंचायत महराजगंज में कार्यरत लिपिक मनोज कुमार सिंह को जिलाधिकारी ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित किये गए लिपिक के खिलाफ जेम पोर्टल पर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने और जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महराजगंज नगर पंचायत के लिपिक मनोज कुमार सिंह के खिलाफ की गयी जांच में पाया गया कि महराजगंज नगर पंचायत से अलग होने के बाद भी उन्होंने बूढ़नपुर और मार्टीनगंज नगर पंचायतों का भी कार्य देख रहे थे, जबकि बूढ़नपुर से उनकी संबद्धता 21 नवंबर 2023 और मार्टीनगंज से 17 दिसंबर 2024 को संबद्धता समाप्त हो चुकी थी। संबद्धता खत्म होने के बाद भी उन्होंने अपने यूजन आईडी-पासवर्ड से जेम पोर्टल पर निविदाएं अपलोड कर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की 3 अक्त...