लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। मलिहाबाद ब्लाक की सबसे बड़ी पंचातय जिन्दौर में वित्तीय अनियमित्ताएं पाए जाने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशाासनिक अधिकार छीन लिए गये हैं। वहीं पंचायत के कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किए जाने को कहा गया है। ग्राम पंचायत जिन्दौर के ग्राम पंचायत सदस्य राजेश कुमार ने प्रधान पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच की गई। उनकी प्रारंभिक जांच में प्रधान को प्रथम दृष्टया वित्तीय और अन्य अनियमितताओं का दोषी पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। सीडीओ अजय जैन ने बताया कि जांच में ग्राम पंचायत में प्र...