चाईबासा, जून 16 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के सिम्बिया स्थित पंचायत स्थित गंजडा बांध के निर्माण में संवेदक द्वारा बरती गई अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने परिवहन एवं राजस्व निबंधन मंत्री दीपक बिरूवा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि यह गंजडा बांध सिंचाई की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस बांध से 10 गांव के खेतों की सिंचाई होती है। समय पर बारिश नहीं होने से प्रत्येक वर्ष किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों ने नहर की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है। नहर के ढलाई कार्य में भी बालू ज्यादा सीमेंट कम मिलाया जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता खराब हो रही है। नहर की मिट्टी को नहर के आड़ पर देने के बजाय नहर के किनारे मिट्टी डाला गया है और नहर की खुदाई कुछ ऐसे हो गई है कि खेत ऊपर हो गया और नहर नीचे हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.