मैनपुरी, अक्टूबर 13 -- भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम संध्या शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासनिक अनियमितताओं व भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जताई और तहसील कर्मियों द्वारा की जा रही घूसखोरी पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि दाखिल-खारिज, फौती एवं अन्य राजस्व कार्यों के लिए कर्मचारियों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाए। साथ ही किसानों की मर्जी के बिना डिजिटल मीटर न लगाए जाएं तथा डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों ने आवारा गोवंश को गौशाला में भिजवाने और भोगांव-रूई मेला से रतनपुर मार्ग पर उगी झाड़ियों को कटवाने की भी मांग की। एसडीएम ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.