फतेहपुर, जनवरी 10 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के नरैनी गांव के पास शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार कोहरे के कारण पुलिया से टकराकर पलट गई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। किशनपुर थाना के बहियापुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश अग्रिहोत्री शुक्रवार सुबह कार लेकर कार की सर्विस कराने शहर गए थे। जहां से वापस लौटते समय देर शाम वह थरियांव-नरैनी रोड में नरैनी गांव के पास बने नहर पुलिया के पास पहुंचे। तभी कोहरे के कारण अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे राजेश अग्रिहोत्री की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विजयीपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.