लोहरदगा, जनवरी 25 -- लोहरदगा संवाददाता लोहरदगा किस्को प्रखंड के तिसिया गांव में अपने ही बाइक से गिरकर 36 वर्षीय चामू मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चामू डहरबाटी निवासी शनिका मुंडा का पुत्र है। जानकारी के मुताबिक चामू देवदरिया की ओर से अपने बाइक में अपने घर डहरबाटी गांव लौट रहे थे। जब वह किस्को के तिसिया मुख्य पथ में टावर के पास से गुजर रहे थे, इस वक्त एक तेज रफ्तार बोलोरो वहां से गुजर रही थी। इसे देखकर चामू गड़बड़ा गया। अनियंत्रित होकर वहीं गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तत्काल मुखिया कामिल टोपनो के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। चामू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.