मेरठ, जनवरी 12 -- मवाना। मेरठ रोड स्थित राफन चौराहे के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इंचौली क्षेत्र के गांव चंदौड़ी निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र मनोज रविवार को अपने दो दोस्तों वंश पुत्र अमरीश और यश पुत्र सुनील के साथ किसी कार्य से मवाना आया था। कार्य निपटाने के बाद तीनों युवक दोपहर दो बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मेरठ रोड पर राफन चौराहे के पास पहुंचे तो अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक हिमांशु चला रहा था और कि...