फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गयी इससे युवक की मौत हो गयी। सड़क पर मौरंग पड़ी थी। हादसे में दो लोग घायल हुये हैं। इन्हें इलाज को भर्ती कराया गया है। मऊदरवाजा थाने के चमन नगरिया बरौन गांव निवासी 35 वर्षीय अनुज कुमार गांव के गीतम व अंकित के साथ सोमवार की शाम 5 बजे के बाद बाइक पर सवार होकर हथियापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में मौरंग पड़ी हुयी थी। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनो घायलों को बरौन सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। घायल गीतम और अंकित को रेफर किया गया। इन दोनों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अनुज की मौत से मां विमला देवी के अलावा परि...