उरई, दिसम्बर 26 -- जालौन। चरसौनी से अमीटा जा रहे बाइक पर सवार चार लोग उस समय घायल हो गए। जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। यह हादसा लौना गांव के आगे हुआ। ग्राम चरसौनी निवासी बाइक चालक महेंद्र कुमार 35 वर्ष अपने साथ चांदनी 32 वर्ष, रौनक 14 वर्ष और किरन 16 वर्ष के साथ अमीटा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह हरदोई रोड से लौना गांव से थोडे दूर ही निकले कि उनका रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक खंदक में गिर गई, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.