पीलीभीत, जनवरी 17 -- पूरनपुर। सम्पूर्णानगर से आ रही एक स्कॉर्पियो धनाराघाट रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक के चोट अधिक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज के रहने वाले हरदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह शुक्रवार को हरविंदर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी छीना हाल, जनपद मोगा पंजाब के साथ किसी काम से सम्पूर्णानगर गए थे। शाम को दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस पूरनपुर लौट रहे थे। धनाराघाट रोड पर हरीपुर के जंगल में अचानक उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में हरदीप सिंह और हरविंदर सिंह घायल हो गए। उन्होंने अपने परिचितों को सूचना दी। उन्होंने दोनों घायलों को उपचार के लिए पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.