बुलंदशहर, अगस्त 24 -- कस्बा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पैठ चौराहा पर बाइक बचाने के चक्कर में सब्जी से भरी एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। जबकि एक पीआरडी जवान सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पीआरडी जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर रात कस्बा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 स्थित पैठ चौराहा पर पीआरडी जवान नौरंगीलाल पुत्र बलबीर सिंह 50 वर्ष, गवेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह 45 वर्ष रात्रि की ड्यूटी कर रहे थे। नरोरा की ओर से आ रही सब्जी से भरी एक मैक्स पिकअप बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.