बिजनौर, जून 14 -- बिजनौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनिया चौराहे के निकट शुक्रवार देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और उसके भाई की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पंजाब के तरनतारन क्षेत्र के गांव खेला निवासी ट्रक चालक गुरवेल सिंह(40) अपने भाई गुरजंट सिंह(35) और क्लीनर गोपी पुत्र रिशन सिंह कानपुर से ट्रक में रेल के पहिए लादकर यमुनानगर जा रहे थे। शुक्रवार रात बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनिया चौराहे के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गया। ट्रक में रखे रेल के पहिए केबिन में घुस गए। इनके नीचे तीनों दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक और उसके भाई और क्लीनर को निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.