नैनीताल, अक्टूबर 7 -- नैनीताल। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो घटनाओं में एक महिला और एक युवक गिरकर घायल हो गए। दोनों को बीडी पांडे से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, तल्लीताल धोबीघाट निवासी शीला देवी सोमवार शाम घर पर काम कर रही थीं। इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं दूसरी घटना में अल्मोड़ा निवासी नीरज कुमार, जो स्नोव्यू क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है, सुबह ड्यूटी पर जाते समय सीढ़ियां चढ़ते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे भी बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.