एटा, फरवरी 1 -- शुक्रवार रात को फायर स्टेशन के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस खाई में उतर गई। बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने दूसरी बस से सवारियों को रवाना किया। हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। प्राइवेट बस तीस सवारियों को लेकर फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। बस कायमगंज रोड फायर स्टेशन के पास पहुंची। वहीं पर चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। बस खाई में चले जाने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सो रहे यात्री भी घबरा गए और हादसे के बाद उठकर बाहर निकल आए। हालांकि कुछ सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक अव...