बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटी, 5 महिलाएं घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव से गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ई रिक्शा पर सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना घाटकुसुम्भा-बढ़हिया मार्ग पर संझाइन गांव के समीप हुई। घायलों की पहचान मुरारपुर गांव निवासी पत्रकार रविशंकर कुमार की मां लीला देवी, रामश्रेय राम की पत्नी विमला देवी, जानकी देवी, सतन राम की पत्नी धर्मशिला देवी, गेनू तांती और ई रिक्शा चालक पप्पू राम के रूप में हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल धर्मशीला देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है ।

हिंदी हिन्दुस...