लातेहार, मई 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा चाँपी लोहरदगा मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाद अनियंत्रित सवारी वाहन पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार दर्जनों लोग घायल हो गये जबकि एक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को चुरुवे, (सेरेंदाग़ लोहरदगा) से सवारी वाहन पर सवार लोग शादी समारोह में बारियातु प्रखंड के नचना टोली जा रहे थे। चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की वाहन के परखच्चे उड़ गये। इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस कि मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के क्रम में राम केश्वर उरांव (45) की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी वहीं गंभी...