पलामू, अप्रैल 27 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर सिटी में शनिवार की देर रात दो युवकों ने एक लॉरी को रोकने का प्रयास किया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गुमटी से जा टकराई। गुमटी के पास खड़ा होकर फोन पर बात कर रहे जीतेंद्र सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हे मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। छतरपुर के थाना प्रभारी के अनुसार लॉरी को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि दो युवक जपला मोड़ पर बाइक पार्क कर बातचीत कर रहे थे। इसी क्रम में एक लॉरी मोड़ काटने के क्रम में बाइक को चपेट में ले लिया। इससे नाराज दोनों युवक लॉरी को रोकने के लिए चालक पर दबाव बनाते हुए दोनों गेट पर लटक गए। हड़बड़ाहट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.