बुलंदशहर, मई 14 -- डिबाई कोतवाली की चौकी दौलतपुर के निकट बुधवार की सुबह करीब 3 बजे अलीगढ़ के अतरौली डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत 16 यात्री घायल हो गए। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। अलीगढ़ के अतरौली डिपो की रोडवेज बस दिल्ली आनंद विहार से बदायूं जा रही थी। जैसे ही बस दौलतपुर के पास आई तभी सुबह करीब 3 बजे खाई में पलट गई। पलटने के बाद बाद रोडवेज बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस की मदद से घायल यात्रियों को दानपुर और डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। हादसे में विष्णु पाल पुत्र रामेश्वर निवासी सादुल्लागंज बदायूं, राहुल पुत्र श्यामलाल, श्यामलाल पुत्र शिवचरण, अन्नू पुत्री रामेश्वर, नीरज पत्नी राहुल, सुमित पुत्र राहुल, डॉली पुत्री राहुल, अंशिका पुत्री राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.