मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- मंगलवार की देर शाम बिजनौर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर श्री शीतला माता मंदिर मार्ग द्वार के निकट पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी, इससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजनौर कोतवाली के दौलताबाद निवासी संदीप पुत्र प्रमोद कुमार हाईवे निर्माण के कार्य में लगी पिकअप चलाता है।मंगलवार की देरशाम चालक संदीप अपने ही गांव के विनोद व हरियाणा निवासी कुलदीप के साथ अपनी पिकअप लेकर मीरापुर की तरफ से बिजनौर की तरफ जा रहा था।जब यह दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर श्री शीतला माता मंदिर मार्ग के द्वार के निकट पहुँचा तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पिकअप में सीधी टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप गाड़ी राजमार्ग पर पलट गई।और मौके पर चीख पुकार मच गई। पिकअप में सवार चालक संदीप, विनोद व ...