मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर l लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत मिर्ज़ापुर-रीवां हाइवे पर बरौंधा बेलन नहर पुल की रेलिंग से टकराते हुए बारातियों से भरी तेजरफ्तार बोलेरो बीच सड़क पर गुरुवार की रात पलट गई l हादसे में बोलरो सवार हलिया थाना क्षेत्र के बड़ौंही निवासी 15 वर्षीय किशोर सुनील कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ौंही जद ही 16वर्षीय अश्विनी पाल, 12 वर्षीय पवन पाल, 12 वर्षीय जीतबहादुर पाल, 18 वर्षीय गोलू पाल, गढवा घोरावल निवासी 6 वर्षीय अंजनी पाल, पवांरी कला के 14 वर्षीय लीलम पाल (14) घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे बरौधा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने सभी घायलों को सीएचसी लालगंज भेजवाया। जहां चिकित्सक ने सुनील कुमार पाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बारातियों को वहां से मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ...