औरैया, अप्रैल 2 -- सहार, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नुनारी के पास बेला से सहार की तरफ आ रही बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद घायलों को 108 आकस्मिक सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्वा तरा सहार लाया गया। जिसके बाद डॉक्टर अविचल पाण्डेय ने 17 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज कुमार कठेरिया निवासी चंदपुरा थाना मंगलपुर कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया। बीपी यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी पुर्वा समाई थाना सहायल को 100 शैय्या चिचौली रेफर कर दिया। अमन पुत्र लालराम की हालत सही है। अमन ने बताया कि शिवम उसकी मौसी का लड़का है। वह लोग बेला जियो की सिम निकलवाने गए थे। सिम लेने के बाद घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.