बदायूं, मार्च 14 -- सहसवान कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सहसवान कोतवाली के नगला भगत गांव के रहने वाले स्वराज 50 वर्ष अपने बेटे देव सिंह के साथ कासगंज जिले से किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शुकुर्रा गांव के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां देव सिंह के पिता स्वराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि देव सिंह का इलाज जारी है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.