बुलंदशहर, मई 24 -- गुलावठी क्षेत्र के गांव कुरली के निकट पेड़ से टकराने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि ढाई वर्षीय पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान राजकुमार त्यागी (60 वर्ष) और सौरभ त्यागी ( 30 वर्ष) निवासी गांव घरौंडा थाना छायसा जिला फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पिता-पुत्र बाइक द्वारा रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। राजकुमार त्यागी अपने पुत्र सौरभ त्यागी और ढाई वर्षीय पोती के साथ शुक्रवार को ससुराल हापुड़ आए थे। शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। गुलावठी क्षेत्र के गांव कुरली के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई और पेड़ से जा टकराई, जिसमें बाइक सौरभ त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता राजकुमार त्यागी और ढाई वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहु...