कुशीनगर, अप्रैल 14 -- दाहूगंज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गुनाकर के समीप रविवार को बिहार से इलाज करा कर लौट रहे चाचा व भतीजा की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी। बाइक की टक्कर से पुलिया का रेलिंग टूट गया और बुजुर्ग के उपर गिर गया। रेलिंग से दबकर बाइक सवार चाचा की दबकर मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायल भतीजा को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र झड़वा निवासी 60 वर्षीय हरेंद्र शर्मा पुत्र रामजतन शर्मा भतीजा दुर्गेश शर्मा को लेकर ईलाज कराने बिहार के गोपालगंज गए थे। वहां से चाचा व भतीजा वापस घर लौट रहे थे। अभी वह बसडीला गुनाकर गांव के समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। बाइक के टक्कर से चाचा पुलिया के नीचे चले गए। उसी समय पुलिया की रेलिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.