सीवान, फरवरी 22 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान का पुत्र गुरुवार को गांव गए बरात में शामिल होने के लिए जामो बाजार जा रहा था।, तभी इसी क्रम में लाल पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढा में गिर गया। जिससे प्रखंड प्रमुख का पुत्र अभिषेक अभिनाश घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...