कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मरहमताबाद के पास बेला-कानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ भरे खड्ड में गिरने से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला सत्ताइस वर्षीय धीरेंद्र कुमार पनकी पावर हाउस में प्राइवेट कर्मी था। बुधवार भोर पहर वह बाइक से अपने गांव भवानीपुर जा रहा था। बेला-कानपुर मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के मरहमताबाद के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद उसको गंभीर...